रेलवे स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने किया केंद्रीय अस्पताल का दौरा

हैदराबाद, भारतीय रेलवे स्वास्थ्य सेवा, रेलवे बोर्ड के महानिदेशक डॉ. जगदीश चंद्र ने आज लालागुड़ा-सिकंदराबाद स्थित केंद्रीय रेलवे अस्पताल का दौरा किया। अवसर पर दमरे प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. निर्मला राजाराम तथा केंद्रीय अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. आई. शिव नागा प्रसाद सहित वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. जगदीश चंद्र ने केंद्रीय रेलवे अस्पताल का दौरा करते हुए यहां उन्नत मशीन सुविधा से युक्त 2डी इको मशीनरी, ऑक्सीजन मैनिफोल्ड रूम, पुनर्निर्मित फिजियोथेरेपी कक्ष तथा कॉर्पोरेट बिलिंग अनुभाग कार्यालय का उद्घाटन किया।

चिकित्सकों को संबोधित करते हुए डॉ. जगदीश चंद्र ने सुविधाओं के उन्नयन के लिए चिकित्सा विभाग की सराहना की, जिससे सेवारत तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अत्यधिक लाभ होगा। अवसर पर उन्होंने अस्पताल परिसर में जीवन रक्षक चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने वाले ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए चिकित्सा टीम की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें… सिस्मा की एजीएम एवं चुनाव संपन्न

जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त नई उन्नत सुविधाओं से सेवारत और सेवानिवफत्त कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को लाभ होगा। नए ओपीडी ब्लॉक के भूतल पर पुनर्निर्मित फिजियोथेरेपी केंद्र में रेलवे लाभार्थियों को विभिन्न बीमारियों से संबंधित आधुनिक और बेहतर फिजियोथेरेपी सुविधा प्राप्त होगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button