अग्रवाल समाज बोइनपल्ली शाखा में खेल व सांस्कृतिक योजनाओं पर चर्चा

हैदराबाद, अग्रवाल समाज बोइनपल्ली शाखा की कार्यकारिणी बैठक पैराडाइज स्थित करी पॉट होटल में संपन्न हुई।शाखा अध्यक्ष सुमित कुमार बंसल की अध्यक्षता में बैठक का शुभारंभ महाराजा अग्रसेनजी के पूजन के साथ हुआ, जिसके बाद पिछली बैठक के कार्यवृत्त और 31 मार्च तक के वित्तीय विवरण को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक के दौरान आगामी सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों पर चर्चा करते हुए श्रावण मास में आयोजित होने वाली सैर-2026 के लिए दो विकल्पों पर विचार किया गया। साथ ही सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल और सक्रियता बढ़ाने के लिए अगले सप्ताह सुचित्रा सर्कल के पास बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष सुमित कुमार बंसल ने इस वर्ष शाखा की सदस्यता बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें… धनराज जैन ज्वैलर्स ने की फेस्टिव लकी ड्रॉ 2026 के विजेताओं की घोषणा

बैठक में महासचिव मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, संयुक्त सचिव सौरभ झुनझुनवाला, कार्यकारिणी सदस्य उमेश खेतान, गजानंद अग्रवाल, नरेश अग्रवाल व दुर्गा प्रसाद बंसल उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button