दक्षिण श्री बद्रीनाथ मंदिर में दिव्य दर्शन कार्यक्रम 7 फरवरी को
हैदराबाद, मेड़चल स्थित दक्षिण श्री ब्रदीनाथ मंदिर में उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था के तत्वावधान में शनिवार, 7 फरवरी को दोपहर 12 से 4 बजे तक दिव्य दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अध्यक्ष विक्रम सिंह उनाल ने बताया कि मंदिर में प्रात: बेला में पुजा-अर्चना की जाएगी। तत्पश्चात उत्तराखंड चार धाम के तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं पाँच गंगोत्री मंदिर समिति गंगोत्री धाम अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, महासचिव बृजेश सत्तीजी एवं भागवत कथा व्यास मेवाड़ राजस्थान रोहित गोपाल सुतजी महाराज द्वारा लाए गए द्वादश ज्योर्तिर्लिंग में प्रथम सोमनाथ ज्योर्तिर्लिंग के पावन अंश एवं माँ यमुना की छड़ी का भक्त दोपहर 12 से 4 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें… यूनाइटेड वर्ल्ड ऑफ यंग शेफ्स इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में पाक कला का उत्सव
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीएचएमसी उप महापौर एम. श्रीलता शोभन रेड्डी उपस्थित होंगे। भक्तों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर रहेगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष विक्रम सिंह उनाल, उपाध्यक्ष विनोद सिंह नेगी, विजय लशीयाल, महासचिव अनिल कुमार भंडारी, सहसचिव अनिल सिंह मल, कोषाध्यक्ष रिकेश्वर प्रसाद पेटवाल, संरक्षक निशा कारकी एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। विक्रम सिंह उनाल ने भक्तों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



