साइबराबाद पुलिस आयुक्त ने दिये 65 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले व तैनाती के आदेश

हैदराबाद, साइबराबाद के पुलिस आयुक्त डॉ. एम. रमेश ने कुल 65 इंस्पेक्टरों के तबादले संबंधी आदेश जारी किए। इनमें से 54 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि 11 इंस्पेक्टरों को आगे की प्रशासनिक कार्रवाई के लिए मल्टी जोन-2 को सौंप दिया गया।

आयुक्त द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि 65 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले करते हुए 54 को नई पोस्टिंग दी गई और 11 को मल्टी जोन में भेज दिया गया। बताया गया कि जी. हरिकृष्णा रेड्डी को नारसिंगी पुलिस स्टेशन से पटनचेरु, शेरीलिंगमपल्ली एसओटी के बी. अंजी रेड्डी को गच्चीबावली, महिला पुलिस स्टेशन, आईटी कॉरिडोर के इंस्पेक्टर एम. लक्ष्मा रेड्डी को कुकटपल्ली, पी. डाली नायुडू को जीडिमेट्ला, के. कास्त्रा को नारसिंगी, पी. जगदीश्वर को अमीनपुर, पी. नरेंद्र को मेड़चल के इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में पिता-पुत्र ने खोला गैस सिलेंडर घोटाला, हुए सम्मानित

उसी तरह, चंदानगर के डीआई एन. भास्कर, आर.सी. पुरम के इंस्पेक्टर जी. जगन्नाथ, अमीनपुर के पी. नरेश, आईडीओ बोलाराम के रविंदर रेड्डी, कोल्लूर के गणेश पटेल, रायदुर्गम के सी.एच. वेंकन्ना, सीसीएस के पी. राघवेंदर, मेड़चल के डीआई पी. किरण, पेटबशीराबाद के इंस्पेक्टर के. विजय वर्धन, जीडिमेट्ला के इंस्पेक्टर जी. मल्लेश व मेड़चल के ट्रैफिक इंस्पेक्टर बी. मधुसूदन को मल्टी जोन-2 भेजा गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button