‘दोस्त’ की अधिसूचना जारी, पंजीकरण प्रक्रिया 15 अप्रैल से
हैदराबाद, तेलंगाना राज्य के डिग्री शिक्षण संस्थानों में विविध स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया डिग्री ऑनलाइन सर्विस तेलंगाना (दोस्त 2026-27) के संदर्भ में अधिसूचना जारी की गई। इसके अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 15 अप्रैल से आरंभ होगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार, दोस्त 2026-27 के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया का प्रथम चरण 15 अप्रैल से शुरू होकर 7 मई तक जारी रहेगा। प्रथम चरण के लिए वेब विकल्प प्रक्रिया 30 अप्रैल से 8 मई तक संचालित जाएगी। इस चरण के तहत छात्र दो सौ रुपए शुल्क के साथ पंजीकरण निर्धारित तिथियों तक कर सकते हैं। प्रथम चरण में सीटों का आवंटन 14 मई को किया जाएगा।
सीट हासिल करने वाले छात्रों को 15 से 23 मई के मध्य तक ऑनलाइन सेल्फ रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा। तीन चरणों में आयोजित होने वाले दोस्त के दूसरे चरण हेतु पंजीकरण प्रक्रिया 15 से 25 मई तक चलेगी। तीसरे चरण की पंजीकरण प्रक्रिया 31 मई से 15 जून तक संचालित की जाएगी। विविध स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से आरंभ होगा।
यह भी पढ़ें… इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा नतीजे घोषित· 75.6 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना राज्य के विश्वविद्यालयों से संबद्ध सभी डिग्री कॉलेजों में विविध स्नातक पाठयक्रमों जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीएसडब्ल्यू, बीबीए, बीबीएम और बीसीए में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन पोर्टल टीएस-दोस्त पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। इस संदर्भ में शैक्षणिक सत्र के लिए दोस्त 2026-27 की अधिसूचना आज तेलंगाना उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष और दोस्त के संयोजक प्रो. वी. बालाकिश्ता रेड्डी द्वारा जारी की गई। अधिक जानकारी दू.म्.दन्.ग्ह तथा हेल्प डेस्क नं. 040-23120416 से प्राप्त की जा सकती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



