राजस्थान में 8 जिलों में बारिश का डबल अलर्ट, चूरू में टूटा रिकॉर्ड
जयपुर, राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने से राज्य के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, इस मौसमी सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
इन हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। बारां और कोटा जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। यहां भी मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिर सकती है। इन दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चूरू में मानसून ने इस बार इतिहास रच दिया। बीते 24 घंटे में यहां 85.1 मिमी बारिश दर्ज की गई जो जून महीने की एक दिन में सर्वाधिक वर्षा है।
राजस्थान में मानसून की वापसी से किसानों को राहत
इससे पहले 24 जून 1988 को 81.9 मिमी वर्षा हुई थी। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 18.6 मिमी, फतेहपुर में 33.5 मिमी, पिलानी में 17.2 मिमी, सीकर में 19.8 मिमी, पाली में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश के बावजूद उमस कम नहीं हुई। जयपुर, कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, सीकर जैसे शहरों में लोग गर्मी और नमी से परेशान दिखे। जयपुर का अधिकतम तापमान 34.1, जैसलमेर का 38, बीकानेर का 38.3, श्रीगंगानगर का 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
दक्षिण-पश्चिम मानसून जून से सितंबर के बीच देश की वार्षिक वर्षा का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा लाता है, जो देश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है। खरीफ फसलों की बुवाई और भूजल रिचार्ज के लिए मानसून का सक्रिय होना आवश्यक है। जुलाई में दीर्घकालिक औसत 280.4 मिमी वर्षा होती है, जबकि इस वर्ष जुलाई में सामान्य से अधिक, यानी 106 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में मानसून की जोरदार वापसी किसानों के लिए राहत लेकर आई है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद-बैंगलोर में होगा श्रीलंका का रोड शो
बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने से राज्य के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, इस मौसमी सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारां और कोटा जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। यहां भी मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिर सकती है। इन दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।(एजेंसियाँ)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



