डॉ. ज्योति बुद्ध प्रकाश ने किया टीजीबीआईई का दौरा
हैदराबाद, तेलंगाना अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव डॉ. ज्योति बुद्ध प्रकाश ने तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (टीजीबीआईई) का दौरा किया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. ज्योति ने अपने दौरे में विभिन्न कार्यविधियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने टीजीबीआईई में स्थापित कमांड कंट्रोल रूम से सीसीटीवी निगरानी के बीच चल रही इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की समीक्षा की। अवसर पर उन्होंने राज्य के सभी सरकारी, क्षेत्रीय और निजी जूनियर कॉलेजों में सुचारू रूप से जारी व्यावहारिक परीक्षाओं के संचालन पर संतोष व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें… ग्लोबल आइकन पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. अजय कुमार अग्रवाल
टीजीबीआईई के सचिव कृष्ण आदित्य ने कहा कि सीसीटीवी निगरानी के कारण पारदर्शिता में काफी वृद्धि हुई है और परीक्षाएँ बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के समय पर आयोजित की जा रही हैं। गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए प्रश्न-पत्र ऑनलाइन वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि 25 फरवरी से शुरू होने वाली लिखित परीक्षाओं के लिए भी यही सीसीटीवी निगरानी प्रणाली जारी रहेगी। राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार, मुख्य अधीक्षक के कक्ष और परीक्षा हॉलों में लगभग 6,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा छात्रों की उपस्थिति चेहरे की पहचान प्रणाली (एफआरएस) के माध्यम से दर्ज की जा रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



