एजीएम मतदान प्रक्रिया के लिए डॉ. मोहन गुप्ता चेयरमैन नियुक्त

हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना (पंजीकृत) ने आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) की मतदान प्रक्रिया के संचालन हेतु डॉ. मोहन गुप्ता को चेयरमैन नियुक्त किया है।

अग्रवाल समाज तेलंगाना (पंजीकृत) के मानद सचिव विकास कुमार केशान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एजीएम रविवार, 12 अप्रैल को सिकंदराबाद स्थित बांठिया गार्डन में आयोजित की जाएगी। दायित्व के तहत डॉ. मोहन गुप्ता मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए उत्तरदायी होंगे। उन्हें यह अधिकार प्रदान किया गया कि वह प्रक्रिया के संचालन हेतु पसंद से एक समिति का गठन करें।

यह भी पढ़ें… आईजी सेवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

संस्था ने आश्वासन दिया कि इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए हर संभव सहयोग और सहायता प्रदान की जाएगी। यह नियुक्ति अग्रवाल समाज तेलंगाना की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button