डॉ. राजश्री सोनी को भारत आइकॉनिक अवॉर्ड्स सम्मान
हैदराबाद, राज हॉस्पिटल्स की आयुर्वेदाचार्य डॉ. राजश्री सोनी को समग्र त्वचा देखभाल और आयुर्वेदिक उपचार श्रेणी के भारत आइकॉनिक अवॉर्ड्स-2025 से सम्मानित किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मैसूर के द रीजेंटा सेंट्रल जावाजी में आयोजित भारत आइकॉनिक अवॉर्ड्स (बीआईए) 2025 कार्यक्रम में डॉ. राजश्री सोनी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
डॉ. राजश्री सोनी ने आरवेदा के माध्यम से 26 से अधिक वर्षों के समर्पण और विशेषज्ञता के साथ लोगों का उपचार किया। उनके आयुर्वेदिक उपचार, सात्विक जीवनशैली, मार्गदर्शन और हार्मोनल वेलनेस कार्यक्रमों ने हजारों लोगों को संतुलन, जीवनशक्ति और आंतरिक सद्भाव को अपनाने में सहायता की।
महामारी के दौरान डॉ. राजश्री की प्रतिबद्धता समुदायों को शिक्षित करना, महिलाओं का समर्थन करना, युवाओं का मार्गदर्शन करना, प्राकृतिक और जागरूक जीवन के प्राति जागरूकता फैलाना रहा। उनका काम करुणा और प्रामाणिकता में निहित उपचार अनुभवों का निर्माण करते हुए प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान को आधुनिक स्वास्थ्य सेवा के साथ जोड़े रखना है। डॉ. राजश्री सोनी समग्र उपचार और सचेत जीवन को आधुनिक कल्याण में सबसे आगे लाते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन ट्वेल पत्रिका द्वारा संस्थापक, सीईओ और प्रधान संपादक दीपक टेटर जैन के नेतफत्व में किया गया। बीआईए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों उत्कृष्टता कार्य करने वाले पुरुषों और महिलाओं को मान्यता प्रदान करता है। कार्यक्रम में सम्मानित व्यक्तित्वों में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ (आईएचआरए), महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कोल्ली, मिसेज इंडिया 2025 विजेता, स्री मिशन की संस्थापक, लेखिका, मॉडल और इन्फ्लुएंसर श्रुति सिंह, लेखक, अभिनेता, प्रकाशक अक्षय शर्मा, संगीतकार और वायलिनस्ट राजश्री रामू-भरतनाट्यम थॉमसन थॉमस एवं शिक्षाविद शजीता रफी ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



