एड शीरन ने अपना नया एल्बम ‘प्ले’ रिलीज़ किया
नई दिल्ली, दुनियाभर में अपनी सुरीली आवाज़ और दिल छू लेने वाले गीतों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले एड शीरन एक बार फिर संगीत प्रेमियों के लिए खास तोहफा लेकर आए हैं।
उनका नया एलबम “प्ले” न केवल उनकी रचनात्मकता का प्रतीक है, बल्कि यह जीवन के रंग-बिरंगे पहलुओं को भी खूबसूरती से प्रस्तुत करता है। अंतरराष्ट्रीय पॉप आइकन एड शीरन ने शुक्रवार को अपना नया एलबम “प्ले” रिलीज किया और कहा कि उन्हें इस पर बेहद गर्व है।
यह भी पढ़े : एड शीरन बोले – दिल में बसता है शिलॉन्ग!
शेप ऑफ यू , बैड हैबिट्स और थिंकिंग आउट लाउड जैसे गानों के लिए मशहूर शीरन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एलबम पर काम करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए एक नोट लिखा। 34 वर्षीय गायक ने कहा कि “प्ले” एक ऐसा एलबम है जो प्रेम, जीवन, संस्कृति, खोज, रचनात्मकता और बहुरंगी जीवन का उत्सव मनाता है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



