टीना अंबानी को जल्द फिर से समन भेजेगा ईडी
नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए ‘रिलायंस ग्रुप’ के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को जल्द नया समन जारी करेगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी को सोमवार को यहां संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं। उन्होंने बताया कि टीना को जल्द ही पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा।
न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक आलीशान संपत्ति
ऐसा समझा जाता है कि उन्हें न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक आलीशान संपत्ति की खरीद से जुड़े धन के लेनदेन के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया गया था। ईडी ने हाल में इस मामले में ‘रिलायंस कम्युनिकेशन’ (आरकॉम) के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग से पूछताछ की थी। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर ईडी ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी और उससे जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के कई मामलों की जांच के लिए हाल में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। (भाषा)
यह भी पढ़े– हैद्रा : जुबली हिल्स और नामपल्ली में शोरूमों पर लगे ताले, काट दिया गया बिजली कनेक्शन
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



