शिक्षा राष्ट्र निर्माण की नींव है : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

Ad

नयी दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है और उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने तथा समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काम करने का आह्वान किया।

एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने छात्रों से निरंतर प्रयास और समर्पण के माध्यम से सफलता प्राप्त करने की अपील की।

विकसित भारत 2047’ की दूरदृष्टि का उल्लेख करते हुए

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है।उन्होंने कहा कि युवाओं में लोकतांत्रिक समझ विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं का राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का आह्वान किया।‘विकसित भारत 2047’ की दूरदृष्टि का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि यह सामूहिक संकल्प है और उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button