सन् 2026 की एकादशी तिथियाँ

विक्रम पंचांग की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी कहते हैं। एकादशी संस्कृत भाषा से लिया गया शब्द है, जिसका अर्थ होता है- ग्यारह। प्रत्येक माह में एकादशी दो बार आती है- एक, शुक्ल पक्ष और दूसरी, कृष्ण पक्ष में। प्रत्येक पक्ष की एकादशी का अपना अलग महत्व है। वैसे तो हिन्दू धर्म में ढेर सारे व्रत आदि किए जाते हैं, लेकिन इन सबमें एकादशी का व्रत सबसे मुख्य माना जाता है। हिन्दू धर्म में इस व्रत की बहुत मान्यता है। यहाँ अंग्रेजी कैलंडर 2026 के आधार पर विक्रम पंचांग की एकादशी तिथियों की सूची दी जा रही है।

14 जनवरी, बुधवार- षटतिला एकादशी

29 जनवरी, गुरुवार- जया एकादशी

13 फरवरी, शुक्रवार- विजया एकादशी

27 फरवरी, शुक्रवार- आमलकी एकादशी

15 मार्च, रविवार- पापमोचिनी एकादशी

29 मार्च, रविवार- कामदा एकादशी

13 अप्रैल, सोमवार- वरुथिनी एकादशी

27 अप्रैल, सोमवार- मोहिनी एकादशी

13 मई, बुधवार अपरा एकादशी

27 मई, बुधवार- पद्मिनी एकादशी

11 जून, गुरुवार- परम एकादशी

25 जून, गुरुवार निर्जला एकादशी

10 जुलाई, शुक्रवार- योगिनी एकादशी

25 जुलाई, शनिवार- देवशयनी एकादशी

9 अगस्त, रविवार- कामिका एकादशी

23 अगस्त, रविवार- श्रावण पुत्रदा एकादशी

7 सितंबर, सोमवार- अजा एकादशी

22 सितंबर, मंगलवार- परिवर्तनी एकादशी

6 अक्तूबर, मंगलवार-इंदिरा एकादशी

22 अक्तूबर, गुरुवार- पापांकुशा एकादशी

5 नवंबर, गुरुवार- रमा एकादशी

20 नवंबर, शुक्रवार – देवोत्थान एकादशी

4 दिसंबर, शुक्रवार- उत्पन्ना एकादशी

20 दिसंबर, रविवार- मोक्षदा एकादशी

पुराणों के अनुसार एकादशी को हरि दिन और हरि वासर भी कहा जाता है। इस व्रत को वैष्णव और शैव दोनों ही समुदायों द्वारा किया जाता है। कहा जाता है कि एकादशी का व्रत हवन, यज्ञ, वैदिक कर्म-कांड आदि से भी अधिक फल देता है। इस व्रत को रखने की एक मान्यता यह भी है कि इससे पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

स्कंद पुराण में भी एकादशी व्रत की महिमा का वर्णन है। मान्यता है कि इस तिथि के व्रती को चांवल, मसाले और सब्जियां आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। एकादशी व्रत की तैयारी दशमी तिथि से ही शुरू हो जाती है। दशमी की प्रातः उठकर स्नान करते हैं। दशमी तिथि को बिना नमक का भोजन किया जाता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button