अग्रवाल समाज सोमाजीगुड़ा बेगमपेट के चुनाव 25 को

हैदराबाद, अग्रवाल समाज सोमाजीगुड़ा बेगमपेट शाखा की मासिक बैठक का आयोजन बेगमपेट स्थित पर्यटक भवन में किया गया, जिसमें शाखा के चुनाव 25 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभा का शुभारंभ सर्वप्रथम महाराजा श्री अग्रसेन जी की पूजा के पश्चात पिछली सभा एवं आने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

शाखा के अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने मनोज कनोडिया को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। शाखा के चुनाव रविवार 25 मई को करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। चुनाव के परिणाम उसी समय घोषित किए जाएंगे। सभा में शाखा के अध्यक्ष हरीश गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. महेश तोड़ी, मानद मंत्री कविता अग्रवाल, संयुक्त मंत्री दिलीप चैनवाला, कोषाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… हिमायतनगर में इनर नेचर हीलिंग सेंटर उद्घाटित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button