एलन मस्क ने गैलेक्सआई के उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी

वाशिंगटन, स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सआई को ‘मिशन दृष्टि’ उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी।
प्रक्षेपण को भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि बताया
मस्क ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘‘बधाई’’ लिखकर यह प्रतिक्रिया दी, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस पोस्ट के जवाब में थी, जिसमें उन्होंने मिशन दृष्टि के प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई को बधाई दी थी। प्रधानमंत्री ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस प्रक्षेपण को भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि बताया और इसे देश के बढ़ते नवाचार तंत्र का प्रतीक कहा था।
मोदी ने कहा, ‘‘गैलेक्सआई का मिशन दृष्टि हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। दुनिया के पहले ऑप्टोसार उपग्रह एवं भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारे युवाओं के जुनून का प्रमाण है।’’ यह उपग्रह स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए रविवार को कैलिफोर्निया से प्रक्षेपित किया गया। (भाषा )
यह भी पढ़े– स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया: द्रमुक सूत्र
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



