मुस्किन चेरुवु के एफटीएल में रहने वालों को जगह खाली करने का नोटिस

हैदराबाद, हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी ने नारसिंगी स्थित मुस्किन चेरुवु झील के फुल टैंक लेवल क्षेत्र में रह रहे लोगों को 10 दिनों के भीतर जगह खाली करने का नोटिस जारी किया है।
एजेंसी के अनुसार, झील क्षेत्र में बनाए गए अस्थायी घर और दुकानें विकास कार्यों में बाधक हैं। हैद्रा ने आरोप लगाया कि अतिक्रमणकर्ता लोगों को ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल कर निर्माण मलबा डाल रहे हैं और झील के स्वरूप को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। यह तालाब लगभग 52 एकड़ में फैला है, जबकि बफर जोन सहित इसका क्षेत्र 62 एकड़ तक है।
यह भी पढ़ें… कोंडा सुरेखा ने जू पार्क में किया नई सुविधाओं का उद्घाटन
इसमें कुछ हिस्सों पर निजी कंपनी, किसानों और अन्य व्यक्तियों ने दावे किये हैं। हैद्रा ने कहा है कि छह महीने पहले चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण जारी रहा, इसलिए अब सख्त कार्रवाई की जा रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



