हाईकोर्ट के नाम पर सीएम रेवंत रेड्डी को फर्जी समन वायरल    

हैदराबाद, हैद्रा आयुक्त ए. वी. रंगनाथ ने सूचित किया है कि सोशल मीडिया पर सीएम रेवंत रेड्डी और उनके  हैद्रा आयुक्त के) नाम पर हाईकोर्ट द्वारा जारी एक नोटिस वायरल हो रहा है, जो पूरी तरह फर्जी है।  

ए. वी. रंगनाथ ने कहा कि सोशल मीडिया में सीधे हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी नोटिस तैयार कर वायरल किया गया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर हाल ही में हैद्रा द्वारा चलाए गए अभियान के संदर्भ में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ-साथ हैद्रा कमिश्नर को हाईकोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी होने का फर्जी प्रचार किया जा रहा है।  

यह भी पढ़ें… हैद्रा की बाड़ बंदी पर अदालत के महत्वपूर्ण आदेश

हैद्रा आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह नोटिस पूरी तरह फर्जी है। साथ ही कहा कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बेंच के नाम पर सोशल मीडिया में इस तरह का गलत प्रचार करना उचित नहीं है। इस फर्जी नोटिस के संबंध में हैद्रा ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button