टीजीएसआरटीसी मृत कर्मचारियों के परिवारों को 1 करोड़ की राहत

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) ने सड़क दुर्घटनाओं में असामयिक रूप से जान गंवाने वाले टीजीएसआरटीसी कर्मचारियों के परिवारों के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) के सुपर सैलरी सेविंग अकाउंट के अंतर्गत मुफ्त दुर्घटना बीमा योजना के जरिए प्रत्येक परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

निगम के प्रबंध निदेशक नागी रेड्डी ने बताया कि कुशाईगुड़ा और उप्पल डिपो से जुड़े ड्राइवर ए. वेंकटेश और डी.आर. गौड़ अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में ड्यूटी के दौरान अथवा यात्रा के समय जान गंवा बैठे थे। परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत से दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा था। ऐसे कठिन समय में टीजीएसआरटीसी उनके साथ मजबूती से खड़ी रही।

नागी रेड्डी ने बताया कि निगम के कर्मचारियों के लिए खोले गए यूबीआई सुपर सैलरी सेविंग अकाउंट इस संकट की घड़ी में अत्यंत उपयोगी साबित हुए। इस खाते के अंतर्गत मिलने वाली मुफ्त दुर्घटना बीमा सुविधा के कारण दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को बड़ी आर्थिक राहत मिली। निगम के निर्देशानुसार कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की यूबीआई शाखाओं में खाते खोलकर रुपे कार्ड प्राप्त किए थे, जिससे उन्हें यह बीमा लाभ स्वतः उपलब्ध हुआ।

नागी रेड्डी : कर्मचारियों का कल्याण निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता

आज बस भवन में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक अमरेश प्रसाद एवं बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में नागी रेड्डी ने दोनों पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे। इस अवसर पर नागी रेड्डी ने कहा कि अलग-अलग समय पर हुई इन सड़क दुर्घटनाओं में दो अनुभवी ड्राइवरों की मृत्यु अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण को निगम सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और परिवार के मुखिया को खो चुके परिजनों के साथ संस्था हमेशा खड़ी रहेगी।

यह भी पढ़े: मृतक परिवारों को ₹1 करोड़ की राहत राशि घोषित

मुफ्त दुर्घटना बीमा जैसी योजनाएं संकट के समय परिवारों को आत्मबल और सुरक्षा प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक मुनिशेखर, वेंकन्ना, वित्त सलाहकार पुष्पाकुमारी, सीपीएम श्रीमती उषा देवी तथा यूबीआई के चीफ जनरल मैनेजर  एम. रविंद्र बाबू, डिप्टी जनरल मैनेजर बी. भास्कर, आर. सत्यनारायण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी गोपालकृष्ण, रजनीश कुमार पांडे आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button