फराह खान को मिला अमिताभ बच्चन का हस्तलिखित पत्र
मुंबई, फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर और अब यूट्यूब स्टार बन चुकी फराह खान को मेगास्टार अमिताभ बच्चन का एक हस्तलिखित पत्र मिला है। फराह ने कहा कि इस पत्र ने उनका साल बना दिया है। फराह ने इंस्टाग्राम पर साझा किया कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के लिए अभिनेत्री राधिका मदान के घर शूटिंग की थी, जहां उन्हें बिग बी का एक फ्रेम किया हुआ हस्तलिखित पत्र दिखा।
वीडियो में फराह कहती हैं, “हाय दोस्तों, पिछले हफ्ते मैंने राधिका मदान के खूबसूरत घर में शूट किया, जहां एक फ्रेम किया हुआ पत्र था जिसे अमिताभ बच्चन ने लिखा था। मैंने मजाक में कहा, मिस्टर अमिताभ बच्चन आपने मुझे कभी ऐसा पत्र नहीं भेजा, कृपया मुझे भी एक पत्र भेजें।” “और सोचिए क्या हुआ, मुझे मिस्टर बच्चन से यह खूबसूरत हस्तलिखित पत्र मिला। मैं आपसे प्यार करती हूं।
अमिताभ का खास पत्र, फराह बोलीं- मेरा साल बना दिया
अगर आप किसी चीज़ को सच में चाहो तो पूरी कायनात उसे मिलाने में लग जाती है।” फराह ने बताया कि उन्होंने यह मांगा था और मेगास्टार ने उन्हें यह खूबसूरत पत्र भेजा। फराह ने यह भी साझा किया कि यह पत्र रात 3:13 बजे लिखा गया था। “मिस्टर बच्चन हमारे व्लॉग देख रहे हैं और अब मैं यह पत्र आप सबको पढ़कर सुनाऊंगी।
” इसके बाद फराह ने अमिताभ बच्चन का पत्र पढ़ा “प्रिय फराह, ऐसे क्षण होते हैं जब विभिन्न माध्यमों में असाधारण प्रतिभाएं किसी भी सराहना से परे चली जाती हैं।‘सराहना’ जैसा शब्द आपकी रचनात्मक प्रतिभा के लिए बहुत छोटा है। आने वाले वर्षों में आपकी स्पष्टवादिता बनी रहे।
मेरा प्यार, स्नेह और शुभकामनाएं , अमिताभ बच्चन।” फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह ने राधिका का धन्यवाद करते हुए कहा, “आपकी वजह से मुझे भी अपना खुद का फ्रेम किया हुआ पत्र मिला।मैं इसे फ्रेम कर अपने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के साथ रखूंगी।
यह भी पढ़े : http://फराह खान का जैकी भगनानी पर तंज : ‘पहले 10 फ्लोर थे, अब सिर्फ 5 बचे हैं’
फराह के कुक दिलीप भी नजर आए, जिन्होंने मासूमियत से अमिताभ से खुद के लिए भी एक पत्र मांग लिया। फराह ने कैप्शन में लिखा: “थैंक यू @amitabhbachchan सर आपने मेरा साल बना दिया!! इतने स्पोर्टिंग, इतने विनम्र और इतनी शानदार इंग्लिश भी… लव यू अमितजी।”
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



