9 विधान परिषद सदस्यों को दी गई विदाई
हैदराबाद, राज्य विधान परिषद से 29 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले 9 सदस्यों को कार्यकाल पूरा करने पर विधान परिषद चेयरमैन गुत्ता सुखेंदर रेड्डी व मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुभकामनाएँ दीं। विधान परिषद परिसर में आयोजित विदायी समारोह में विधायी मामलों के मंत्री डी. श्रीधर बाबू, वाइस चेयरमैन बंडा प्रकाश, स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा, विधान परिषद में बीआरएस के नेता मधुसूदनाचारी व एमएलसी पी. महेंदर रेड्डी ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को बधाई दी।
राज्य विधान परिषद में कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त होने वाले 9 सदस्यों में भारास विधान परिषद सदस्य महमूद अली, सत्यवती राठौड़, शेरी सुभाष रेड्डी, एग्गे मल्लेश, एम.एस. प्रभाकर, मजलिस एमएलसी मिर्जा रियाजुल हसन आफंदी, कांग्रेस एमएलसी जीवन रेड्डी, टीचर्स एमएलसी अलुगुबेल्ली नरसीरेड्डी व कूरा रघोत्तम रेड्डी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… सदन में विधायिका सुप्रीम : श्रीधर बाबू
राज्य विधान परिषद के चेयरमैन गुत्ता सुखेंदर रेड्डी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा व विधान परिषद में जनप्रतिनिधि के रूप में कदम रखने का भाग्य हर किसी को नहीं मिलता, लेकिन पद पर रहें या न रहें, जनता की सेवा ही महान कार्य है, यह याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान सभी 9 सदस्यों ने जनता की समस्याओं को लेकर काफी काम किया और जनसेवा में अपनी भागीदारी बखूबी निभाई है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



