ठाणे में रसायनों के गोदाम में आग लगी, अग्निशमन अधिकारी घायल

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर रसायनों के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर लगी इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग बुझाने के अभियान के दौरान एक अग्निशमन अधिकारी नाले में गिरकर घायल हो गया। जलते रसायनों से निकले धुएं से आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैल गई।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आग बुझाने के प्रयास अब भी जारी हैं। भिवंडी निजामपुर नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख साकिब खरबे ने बताया कि आग भिवंडी शहर के लोनाड गांव में सवाद नाका के पास राजमार्ग पर स्थित रसायनों के गोदाम में लगी। उन्होंने बताया कि कई दमकल गाड़ियों और पानी के टैंकरों को आग बुझाने के लिए लगाया गया। अधिकारी ने बताया कि अब तक आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़े: चिप्स गोदाम में आग लगी: आस-पास के लोग सहमे

हालांकि, फायर सूट पहनते समय दमकल अधिकारी नितिन लाड फिसलकर नाले में गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियों कल्याण से दो और भिवंडी व उल्हासनगर से सभी को घटनास्थल पर भेजा गया। कई दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास अब भी जारी हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button