हज के लिए 431 जायरीनों का पहला जत्था जम्मू कश्मीर से रवाना हुआ

श्रीनगर, हज यात्रा के लिए 431 जायरीनों का पहला जत्था शनिवार को जम्मू कश्मीर से सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हज यात्रियों में 230 पुरुष और 201 महिलाएं शामिल हैं जो तीन उड़ानों में सऊदी अरब के लिए रवाना हुए।
श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल हज यात्रा की औपचारिक शुरुआत
अधिकारियों ने बताया कि सुचारू प्रस्थान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बेमिना स्थित हज हाउस में परिवहन, सामान की देखरेख और दस्तावेजीकरण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।हज यात्रियों को विदाई देने के लिए उनके परिवार के कई सदस्य हज हाउस के बाहर जमा हुए। इस वर्ष जम्मू कश्मीर से कुल 4,764 जायरीन हज यात्रा करेंगे।(भाषा )
यह भी पढ़े– ईरान युद्ध पर ट्रंप: नाटो अनुभव कभी नहीं भूलूंगा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






