वैश्विक हैदराबाद के लिए सुगम आवागमन अनिवार्य : श्रीधर बाबू

Ad

हैदराबाद, आईटी एवं उद्योग मंत्री श्रीधर बाबू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल सड़कें और पुल बनाना नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय अवसंरचना, सुगम आवागमन और हर नागरिक के लिए बेहतर जीवन गुणवत्ता के साथ सच्चा वैश्विक हैदराबाद का निर्माण करना है।

हैदराबाद में नए रोड ओवर ब्रिज का उद्घाटन करते मंत्री

मंत्री श्रीधर बाबू ने आज शास्त्रीपुरम, वट्टेपल्ली और मैलारदेवपल्ली को जोड़ने वाले नए रोड ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट में मंत्री ने कहा कि हैदराबाद में सुगम आवागमन से नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। इसलिए विश्वस्तरीय अवसंरचना स्थापित करने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : चेन स्नैचर को पकड़ने वाले पूर्व सैनिक का सम्मान

Ad

71 करोड़ की लागत से बना 4-लेन आधुनिक आरओबी

मंत्री ने कहा कि 71 करोड़ की लागत से निर्मित यह 4 लेन का आरओबी 490 मीटर लंबा और 16.6 मीटर चौड़ा है, जिसमें 37.28 मीटर का रेलवे स्पैन शामिल है। यह केवल एक पुल नहीं, बल्कि तेज़ यात्रा, सुगम यातायात प्रवाह और रोज़ाना इस मार्ग का उपयोग करने वाले हजारों लोगों के लिए अधिक सुविधा में किया गया निवेश है। उन्होंने कहा कि नया आरओबी मैलारदेवपल्ली और वट्टेपल्ली के बीच यात्रा समय को काफी कम करेगा, जिससे दैनिक आवागमन अधिक आसान और प्रभावी होगा। इस तरह की हर परियोजना हमें उस हैदराबाद के और करीब ले जाती है, जिसे हम आधुनिक, जुड़ा हुआ और वास्तव में वैश्विक बना रहे हैं।

हैदराबाद में नए रोड ओवर ब्रिज का उद्घाटन करते मंत्री

अधिकारियों के अनुसार, इससे शास्त्रीपुरम और मैलारदेवपल्ली के अलावा फलकनुमा आरटीसी बस डिपो तथा आस-पास के इलाकों में रहने वालों को आवागमन में राहल मिलेगी। यह परियोजना यात्रा समय में लगभग 30 मिनट की कमी लाएगी और सुगम कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। साथ ही यह ईंधन की खपत को कम करेगी, वायु प्रदूषण घटाएगी और रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात जाम को कम करेगी। उद्घाटन अवसर पर सरकार के मुख्य सचेतक डॉ. पट्नम महेंदर रेड्डी, राजेंदर नगर के विधायक प्रकाश गौड़, एमएलसी रहमत बेग, जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन, संयुक्त आयुक्त श्रीनिवास रेड्डी, मुख्य अभियंता रत्नाकर, अधिकारी एसई मोहन रेड्डी, डीईई संपत, अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button