सुधीर बाबू-सोनाक्षी की ‘जटाधर’ का फर्स्ट लुक जारी

मुंबई, प्राचीन भारतीय किवदंतियों को भव्य दृश्यों के साथ मिलाकर बनी सुपरनैचुरल थ्रिलर जटाधर का फर्स्ट लुक आज जारी कर दिया गया। इस महाकाव्य गाथा में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा अपने अब तक के सबसे दमदार और रूपांतरित किरदारों में नज़र आएंगे। फिल्म में गहन ड्रामा और फैंटेसी का मेल दर्शकों को सिनेमाई क्रांति का अनुभव देने वाला है।

जटाधर का निर्माण ज़ी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा किया गया है और इसे ‘एस के जी’ एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं को शानदार विजुअल्स के साथ जोड़ती है।

त्रिशूल और धनापिशाचिनी संग शिवमयी रहस्यगाथा

फिल्म का पोस्टर एक ऐसी दुनिया को दर्शाता है जहां इंसानों का टकराव देवताओं से होता है, शाप दिव्यता से टकराते हैं और अंधकार का आमना-सामना ईश्वर से होता है। तूफ़ानी आकाश में एक अग्निमय त्रिशूल चमक रहा है और सुधीर बाबू का योद्धा किरदार युद्ध के लिए तैयार खड़ा है। उसके पीछे भगवान शिव की विशाल छाया है। नीचे नर्कीय लालिमा में लिपटी धनापिशाचिनी की विकराल छवि उल्टी लटकी हुई नजर आती है, जो शापित धन की रक्षक मानी जाती है।

इस फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जैसवाल कर रहे हैं। फिल्म में अत्याधुनिक वीएफएक्स, एआई-प्रेरित कहानी और भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित एक गहराई से परतदार स्क्रिप्ट है। ज़ी म्यूज़िक कंपनी द्वारा तैयार किया गया इसका साउंडट्रैक भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। फिल्म इसी वर्ष भारत भर में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़े : बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी तीन बड़ी फिल्में

जटाधर ज़ी स्टूडियोज के साथ प्रेरणा अरोड़ा की दूसरी बड़ी फिल्म है। इससे पहले रुस्तम में दोनों की साझेदारी सफल रही थी। प्रेरणा अरोड़ा टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पैडमैन, परी और बत्ती गुल मीटर चालू जैसी कई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुकी हैं। वे सार्थक कहानी और व्यावसायिक अपील के संतुलन के लिए जानी जाती हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button