अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी समिति की प्रथम बैठक आयोजित

हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना के एस सदस्यों की कार्यकारिणी समिति की प्रथम बैठक राघव रत्ना टॉवर स्थित अग्रवाल समाज मीटिंग हॉल में संपन्न हुई। आज यहां सभा का शुभारंभ अग्रसेन महाराज की पूजा अर्चना के पश्चात समाज के मानद मंत्री विकास कुमार केशान ने समाज के पदाधिकारियों को मंच पर आमंत्रित किया और उपस्थित सभी केंद्रीय समिति सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया।

अवसर पर अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए अग्रवाल समाज की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए सदस्यता अभियान को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने टीम को जिताने के लिए आभार व्यक्त किया। मानद मंत्री ने गत सभा की कार्यवाही को प्रस्तुत कर उसे पारित करवाया।

अनिरुद्ध गुप्ता ने मनोनीत सदस्यों की घोषणा की जिसमें सुरेश टंडन सिकंदराबाद पैराडाइज शाखा, सूर्य कमल गुप्ता आबिड्स शाखा, रितेश अग्रवाल हैदरगुड़ा, प्रेम अग्रवाल शाहअलीबंडा शाखा से सदस्यों को केंद्रीय समिति द्वारा मनोनीत सदस्य के रूप में लिया गया।उन्होंने समाज द्वारा गठित 41 कमेटी की जानकारी दी।

नए पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

समाज के उपाध्यक्ष रूपेश कुमार अग्रवाल ने चयनित नए पदाधिकारी एवं केंद्रीय समिति सदस्यों को शपथ दिलाई। अवसर पर समाज द्वारा विभिन्न प्रस्ताव सभा में रखे गये, जिनमें सदस्यता शुल्क एक साल के लिए 350 से कम करके 2 वर्ष के लिए 21 रुपये, उसके बाद सदस्यता शुल्क में परिवर्तन करने का अधिकार के.एस. के पास होने सहित अन्य विषयों को शामिल किया गया।

अग्रवाल समाज के चुनाव में मताधिकार सेंट्रल के निवर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष को एवं शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष को देने तथा परिवार में 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को सदस्य बनाना अनिवार्य एवं 18 वर्ष से कम (नाबालिग) आयु वाले निशुल्क सदस्य बने जैसे मुद्दे पर भी चर्चा की गई।

समाज के सभी सदस्यों के पास काम कर रहे कर्मचारियों के लिए प्रिविलेज कार्ड के प्रावधान पर चर्चा, संविधान में संशोधन आर्टिकल संख्या 3 नए पदाधिकारियों द्वारा कार्यभार संभालने के लिए 30 दिनों के भीतर पहली केन्द्राय समिति की बैठक करने जैसे मुद्दे भी सभा में रखे गये व चर्चा हुई।

बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य रहे उपस्थित

सभा में अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, उपाध्यक्ष रूपेश कुमार अग्रवाल, सचिव विकास कुमार केसान, सह-मंत्री डॉ.सीमा जैन, कोषाध्यक्ष अचल गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल, केएस सदस्य मनोज मित्तल, सुशील जेजानी, पूजा गुप्ता, हनुमानदास अग्रवाल, नवीन कुमार अग्रवाल, अरविन्द केडिया, राकेश कुमार अग्रवाल, राकेश कुमार गनेरीवाल, पवन कुमार टिबड़ेवाल, नवल किशोर अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, दुर्गाप्रसाद बंसल, विजय कुमार जैन, नरेश गोयल, सतीश कुमार गोयल, अनिल कुमार गर्ग, संतोष टांटिया, सुरेश अग्रवाल, राकेश पचेरिया, सज्जन अग्रवाल, राजेंद्र शशि, विपिन कुमार अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल,

यह भी पढ़े: बालिकाओं के लिए स्वच्छता पैड वितरण अभियान

मुकेश अग्रवाल, रमेशचंद्र अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, अनु केडिया, रोहित जैन, सतीश कुमार अग्रवाल, रामगोपाल डाडावाले, सुनील कुमार केडिया, पवन टिबडेवाल, हेमचंद गुप्ता, संदीप मित्तल, शिवशंकर बगारिया, सुमन गुप्ता, नरेन्द्र कुमार गोयल, महिला शाखा की बीना अग्रवाल, निधि अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, सुनैना नरसरिया, आरती अग्रवाल, प्रियंका डोकानिया, सुमन अग्रवाल, युवा शाखा से मेहक संघी, रजत केडिया, कनक अग्रवाल, विशेष आमंत्रित महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, पवन कुमार अ्गरवाल, प्रेम अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button