आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के पानी में चार लोग बहे

रायचोटी(आंध्र प्रदेश), आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में बारिश से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग बह गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे रायचोटी कस्बे के एसएम कॉलोनी इलाके में 28 वर्षीय महिला शेख मुन्नी और उसका बेटा भारी बारिश के पानी में बह गए।

अधिकारी ने बताया कि बिजली गुल हो जाने के कारण मुन्नी मोमबत्ती लाने के लिए बाहर निकली थी, लेकिन उसके घर के सामने नाले के ऊपर बना स्लैब टूट गया, जिससे वह अपने बेटे के साथ उसमें गिर गई। अधिकारी ने बताया कि मुन्नी के पड़ोसी गणेश (25) ने उन दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी पानी की तेज धारा में बह गया और तीनों की जान चली गई।

यह भी पढ़े: राजस्थान के अनेक भागों में भारी बारिश होने की चेतावनी

एक अन्य घटना में, रायचोटी कस्बे में ही आठ वर्षीय बच्ची ऑटोरिक्शा से उतरते समय भारी बारिश के पानी में बह गई। पुलिस के अनुसार, घटना के समय बच्ची ट्यूशन से घर लौट रही थी। पुलिस ने बताया कि ऑटोरिक्शा चालक ने अपनी गाड़ी रोकी और छह बच्चों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया, लेकिन लड़की अकेले ही बारिश के पानी में उतर गई थी। पुलिस ने शनिवार को लड़की का शव बरामद कर लिया। इन घटनाओं के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button