खरात के खिलाफ 8.76 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज

Ad

नासिक, पुलिस ने कई महिलाओं के यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किए गए स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ नासिक में धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ताजा मामले में खरात पर 2018-23 के दौरान अपने तत्कालीन चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से 8.76 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

यह भी पढ़े : रहेजा डेवलपर्स के खिलाफ ईडी की छापेमारी

सीए द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर शुक्रवार देर रात सरकारवाडा थाने में मामला दर्ज किया गया। पीड़ित कभी खरात का विश्वासपात्र था और सिन्नर तालुका के एक मंदिर के मामलों का प्रबंधन करने वाले उसके शिवानिका ट्रस्ट के न्यासी के रूप में कार्यरत था। प्राथमिकी में कहा गया है कि खरात ने कथित तौर पर पीड़ित से कहा था कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो सकती है और इस आसन्न घटना से बचने के लिए कुछ विशेष अनुष्ान करने की आवश्यकता है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button