नारायण सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क कृत्रिम अंग माप शिविर 6 को

हैदराबाद, गैर सरकारी संगठन नारायण सेवा संस्थान द्वारा हैदराबाद में दिव्यांगों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग माप शिविर का आयोजन 6 अप्रैल को चंपापेट स्थित मिनर्वा गार्डन में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

एनएसएस हैदरगुड़ा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संस्थान के मीडिया एवं जनसंपर्क निदेशक भगवान प्रसाद गौड़ ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगों को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में निशुल्क शिविर उद्देश्य दुर्घटना या बीमारियों के कारण अपने अंग खो चुके लोगों के साथ-साथ पुराने या भारी कृत्रिम अंगों से जूझ रहे लोगों की सहायता करना है। तेलंगाना के दिव्यांग व्यक्तियों को सहायता प्रदान करने के लिए संस्थान 6 अप्रैल रविवार को मिनर्वा गार्डन, चंपापेट में नि:शुल्क नारायण अंग माप शिविर का आयोजन किया जाएगा। अवसर पर दिव्यांगता निदान तथा शल्य चिकित्सा चयन भी किया जाएगा।

संस्था की संरक्षक अलका चौधरी ने कहा संस्थान के अनुभवी ऑर्थोटिस्ट और प्रोस्थेटिक डॉक्टरों की एक टीम लाभार्थियों की जांच करेगी और उच्च गुणवत्ता वाले, हल्के और टिकाऊ नारायण कृत्रिम अंगों के लिए सटीक माप लेगी।उन्होंने कहा कि यह कस्टम-निर्मित कृत्रिम अंग लगभग दो महीने बाद आयोजित होने वाले फिटमेंट कैंप में निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में भाग लेने के इच्छुक लोगों को अपनी विकलांगता के प्रमाण के रूप में अपना आधार कार्ड,विकलांगता प्रमाण-पत्र और दो पासपोर्ट आकार की फोटो लगाना होगा।

शिविर के संबंध में अधिक जानकारी हेल्पलाइन नंबर 70235-09999 से प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ेंबारिश से बेहाल हैदराबाद, तालाब बन गयीं शहर की सड़कें, यातायात ठप्प

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button