गणेश उत्सव की धूम: हर ओर भक्ति और उल्लास का माहौल

हैदराबाद, देशभर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। गलियों, बाजारों और मंदिरों से लेकर बड़े-बड़े पंडालों तक गणपति बप्पा की गूंज सुनाई दे रही है। भक्तगण ढोल-ताशों, आरती और भव्य सजावट के साथ बप्पा का स्वागत कर रहे हैंI गणेश उत्सव के अवसर पर हैदराबाद के विभिन्न इलाकों में गणेश पंडालों की धूम देखने को मिल रही है। विशाल पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हर पंडाल अपनी भव्यता और अनोखी थीम से लोगों का ध्यान खींच रहा है। कहीं भगवान गणेश की भव्य मूर्तियाँ आकर्षित कर रही हैं तो कहीं पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेश देने वाले थीम-पंडाल विशेष चर्चा में हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button