श्री जैन श्रावक संघ कोरा के अध्यक्ष बने गौतमचंद श्रीश्रीमाल
हैदराबाद, श्री जैन श्रावक संघ कोरा की आम सभा एवं चुनाव का आयोजन सिखविलेज स्थित आनंद भवन में किया गया।महामंत्री गौतमचंद मुथा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आम सभा एवं चुनाव कार्यक्रम की शुरुआत महामंत्री गौतमचंद मुथा के मंगलाचरण व 5-5 नवकार मंत्र के साथ हुई। अध्यक्ष संजय कटारिया ने स्वागत भाषण दिया। महामंत्री गौतमचंद मुथा ने पिछले कार्यकाल की रिपोर्ट पेश करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
कोषाध्यक्ष महावीर बोहरा एवं नरेंद्र मांडोत ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। संघपति जैन रत्न संपतराज कोठारी ने पिछले कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष का शॉल व माला से स्वागत किया। उन्होंने कोरा संघ के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी सुभाष गोलेच्छा ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की। चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु सुरेश समदड़िया एवं गौतमचंद श्रीश्रीमाल का नाम आया। सुरेश समदड़िया ने गौतमचंद श्रीश्रीमाल के नाम पर अध्यक्ष पद के लिए सहमति प्रदान की और गौतमचंद श्रीश्रीमाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
यह भी पढ़ें… माली समाज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
चुनाव अधिकारी को सफल चुनाव हेतु दी गई बधाई
संघपति को जैन रत्न से अलंकृत किए जाने पर संघ द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौतमचंद श्रीश्रीमाल द्वारा स्मृति चिह्न, शॉल व माला द्वारा सम्मान किया गया। चुनाव अधिकारी सुभाष गोलेच्छा को चुनाव कराने के लिए बधाई देते हुए स्वागत किया गया।
अवसर पर मंगलचंद कटारिया, बृजराज श्रीश्रीमाल, उत्तमचन्द सेठिया, महावीरचन्द कटारिया, इंदरचंद देवड़ा, योगेश गांधी, गौतमचंद कटारिया, विजय सुराणा, संजय कटारिया, महावीर बोहरा, राजेंद्र खिंवसरा, गौतम सुखानी, प्रवीण लोढ़ा, आनन्द भंसाली, प्रकाशचन्द कवाड़, गजराज कवाड़, चंद्रप्रकाश लोढ़ा, निहालचंद मोदी, संतोष श्रीश्रीमाल, नरेन्द्र मांडोत, अशोक तातेड, कैलाश देशलहरा, प्रमोद बम्बोली, कैलाश मांडोत, मनोज सालेचा, विक्की डंक, कैलाश ओस्तवाल, मुकेश नाहर, पारस सुखानी, दिलीप सेठिया, प्रवीण सुराणा, प्रसन्न मुथा, जितेंद्र मखाना, प्रकाश बोहरा, विनोद संचेती, महावीर तातेड़, सुमित बागरेचा, धर्मीचंद टपरावत, मनीष टपरावत, ऋषभ मोदी, राकेश तालेड़ा, गौतम कटारिया, अनिल बलावत, राजेंद्र भंसाली, शेरू तातेड़, बनेचंद चोरड़िया, किशोर सुखानी, अमित वेदमुथा, अनिल श्रीश्रीमाल, सुरेश तातेड़, अरविन्द नाहर, धर्मेंद्र मांडोत, प्रदीप मुथा, नवीन नाहर, प्रदीप नाहर, निहाल कोठारी, सुशील मुथा एवं अन्य उपस्थित थे। महामंत्री गौतमचंद मुथा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



