जीएचएमसी आयुक्त कर्णन ने इंदिरा पार्क व अरुंधती कॉलोनी का दौरा
हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम आयुक्त आर.वी.कर्णन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नागरिक सेवाओं में किसी तरह की समस्या हो तो उसका तत्काल समाधान करें। उन्होंने आज नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि उनका समाधान किया जाएगा।
जीएचएमसी के आयुक्त आर.वी. कर्णन ने इंदिरा पार्क में वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और पार्क की देखरेख का जायजा लिया। वरिष्ठ नागरिकों ने साफ-सफाई की कमी, बैठने की व्यवस्था न होने और गाद से भरे कुएं जैसी समस्याओं को आयुक्त के समक्ष उठाया। आयुक्त ने डिप्टी आयुक्त और यू.बी.डी टीम को इन समस्याओं को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए।
जीएचएमसी आयुक्त ने मुशीराबाद में अरुंधती कॉलोनी में एंटी-लार्वा ऑपरेशन्स का भी निरीक्षण किया। जहां कुछ निवासियों ने नियमित कार्रवाई पर संतोष जताया, वहीं कुछ ने कमी बताई। उन्होंने कॉलोनी में निरंतर और नियमित रूप से मच्छर रोधि छिड़काव को सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
यह भी पढ़ें: जीएचएमसी प्रजावाणी में मिलीं 165 शिकायतें
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



