जीएचएमसी अधिकारी ने किया फातुल्लाह गुड़ा मलबा प्रसंस्करण संयंत्र का दौरा
हैदराबाद, जीएचएमसी के अतिरिक्त आयुक्त विनय कृष्ण रेड्डी ने शुक्रवार को फातुल्लाह गुड़ा सी एंड डी अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया और संयंत्र के संचालन प्रबंधन प्रथाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मलबा उठाने व उसके निपटारे पर विस्तृत चर्चा की गई। यह देखा गया कि संयंत्र वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 150 मीट्रिक टन मलबा प्राप्त कर रहा है, जो इसकी क्षमता 500 मीट्रिक टन प्रतिदिन की तुलना में काफी कम है।
अतिरिक्त आयुक्त ने निर्देश दिए कि जीएचएमसी के फील्ड अधिकारियों द्वारा मलबा उत्पन्न करने वालों की कड़ी निगरानी तथा मलबा उठाने व उसके निपटारे की निरंतर समीक्षा करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि संयंत्र को उसकी पूर्ण क्षमता में मलबा प्राप्त हो। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना लागू की जाए।
यह भी पढ़ें… शामीरपेट और गच्ची बावली में चला बुल्डोज़र, पार्क एवं सड़क से हटाए गये अतिक्रमण
सड़कों के किनारे, खुले क्षेत्रों में अवैध रूप से मलबा फेंकने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संभावना तलाशने व लागू करने के निर्देश दिए। संयंत्र के अधिकतम उपयोग व मलबे के वैज्ञानिक निपटान को सुनिश्चित करने के लिए समन्वय में सुधार पर बल दिया गया। अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



