तकनीकी प्रगति के लिए गीतम व फिटेक के बीच रणनीतिक साझेदारी

हैदराबाद, अकादमिक सहयोग तकनीकी नवाचार तथा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए गीतम डीम्ड यूनिवर्सिटी हैदराबाद द्वारा फिटेक एम्बेडेड सिस्टम्स, बेंगलुरू के साथ रणनीतिक साझेदारी की गई है।
इस साझेदारी को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए गत मंगलवार को दोनों संस्थानों द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

अवसर पर गीतम के प्रो वाइस चांसलर प्रो. डी.एस. राव, स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. वी.आर. शास्री, फिटेक के बिक्री निदेशक अरुण कुमार सिंह, मार्पेटिंग प्रमुख मुरुगन रंगनाथन व अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान एम्बेडेड सिस्टम्स और इंडस्ट्री 4.0 पर केंद्रित दो दिवसीय छात्र कार्यशाला भी उद्घाटित की गई।

यह भी पढ़ें… एयरपोर्ट यात्रा का बहिष्कार करेंगे ओला, उबर और रैपिडो कैब चालक!

शिक्षा और उद्योग की साझेदारी से छात्रों का विकास

अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं की सोच भारत के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से हम शिक्षा की स्पष्टता और प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक अनुप्रयोग को बढ़ाने के लिए हाथ मिला रहे हैं। हमारा लक्ष्य नवोदित इंजीनियरों का पोषण करना और उनके उद्यमशीलता प्रयासों में उनका समर्थन करना है।

उन्होंने छात्र विकास के लिए फिटेक की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक समझौता ज्ञापन नहीं है, बल्कि नवाचार और उत्वफढष्टता की ओर मार्गदर्शन करने की दिशा में मील का पत्थर है। प्रो. डी.एस. राव ने अवसर पर साझेदारी के लिए अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि यह एक लाइव और वर्पिंग एमओयू होगा, जो छात्रों के कौशल को बढ़ाएगा और सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुप्रयोग के साथ जोड़ेगा।

अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को आजीवन सीखने और उद्योग की प्रगति के साथ अपडेट रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया। ईईसीई विभाग की प्रमुख प्रो. टी. माधवी ने एमओयू के लाभों का उल्लेख करते हुए कहा कि फिटेक गीतम में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा, जो प्रशिक्षण कार्यक्रम, इंटर्नशिप के अवसर और एम्बेडेड सिस्टम में अनुसंधान के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करेगा।

समग्र रूप से इस साझेदारी का उद्देश्य गीतम डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में शैक्षिक अनुभव को बढ़ाना और छात्रों को तेजी से विकसित हो रहे तकनीकी परिदृश्य में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करना है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button