पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी चेहरों का भव्य सम्मान समारोह

हैदराबाद, नागारम स्थित बालाजी बैंक्वेट हॉल में पर्यावरण, वन एवं जलवायु संवर्धन परिषद हैदराबाद काउंसिल के चेयरमैन जामताराम चौधरी एवं वाइस चेयरमैन अनिल जैन को चुने जाने पर प्रवासी बन्धुओं के सानिध्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आज यहाँ परबत सोलंकी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में आयोजक कैलाश शर्मा ने बताया कि चेयरमैन जामताराम चौधरी एवं वाइस चेयरमैन अनिल जैन के चुने जाने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

भारत माता की तस्वीर पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलितकर आयोजकों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों को मंच पर आमंत्रित कर राजस्थानी परम्परा शॉल, साफा व पुष्प-मालाओं से विशेष सम्मान किया। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए चेयरमैन जामताराम चौधरी ने पर्यावरण पर विशेष प्रकाश डालते हुए बताया कि देश में हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए हर भारतीय को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, जिससे स्वस्थ वातावरण मिल सके।

पर्यावरण संरक्षण में सहयोग और पौधारोपण की भूमिका

वाइस चेयरमैन अनिल जैन ने भी बताया कि मोदीजी का आह्वान है एक पौधा माँ के लिए लगाना चाहिए, इसी पर्यावरण मिशन को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा हमारा चयन किया गया है। इस चुनौती को पूर्ण करने के लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। शहर में जहां पर भी अतिक्रमण एवं बेवजह जंगलों को नष्ट किया जा रहा है, उन पर प्रतिबंध लगाना हम सभी का कार्य है। पर्यावरण की गुणवत्ता तक पहुंचने के लिए हमें एक लंबा सफर तय करना पड़ेगा।

आयोजक कैलाश शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे प्रवासी बन्धुओं का आभार प्रकट करते हुए बताया कि हर प्रवासी बन्धु को अपने घर के आस-पास एक पौधा लगाकर, उसकी देख-रेख करने से समस्या का समाधान होगा। अल्पाहार की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी। अवसर पर समाज सेवी अनिल जैन मुणोत को जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दी गयी।

यह भी पढ़े: कैंसर अस्पताल में राधे राधे ग्रुप के अन्नदान केंद्र का उद्घाटन 15 सितंबर को

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोहनसिंह राजपुरोहित, नाथुराम कुमावत, कैलाश शर्मा, दामोदर तिवारी, विकास शर्मा, अनिल जैन, पवन शर्मा, नरेश साँखला, सुरेश भाटी, ताराराम जांगिड़, उदयकुमार भाटी, बजरंगलाल कच्छावा, चेनाराम पंवार, दिलीप जैन, सुरेश भाटी, भोलाराम, पुनाराम सोलंकी, नेमाराम पंवार, सुरेश सीरवी, भीमाराम, गुमानसिंह राजपुत, मानवेद्रसिंह राजपुरोहित, आलोक सोलंकी व समाज बन्धु उपस्थित रहे। मंच का संचालन सोहनसिंह राजपुरोहित ने किया। कैलाश शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button