तितिदे हिमायतनगर में वैकुंठ एकादशी की भव्य तैयारियाँ

हैदराबाद, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् (तितिदे) श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर हिमायतनगर लोकल एडवॉइजरी कमेटी (एल.ए.सी.) अध्यक्ष शंकर गौड़ ने बताया कि मंगलवार, 30 दिसंबर को मंदिर में वैकुंठ एकादशी महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों के आने को देखते हुए 29 दिसंबर को रात 1.30 बजे से ही दर्शन प्रारंभ कर दिए जायेंगे, जो मंगलवार, 30 दिसंबर को रात 10 बजे तक निरंतर जारी रहेंगे।

तिदिदे के हिमायतनगर स्थित कल्याण मंडपम् में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को मंदिर के कार्यकारी अधिकारी रमेश व प्रह्लाद आचार्य के साथ मिलकर संबोधित करते हुए शंकर गौड़ ने बताया कि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर प्रकार के प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वीआईपी भक्तों के लिए भी सुबह 4 बजे या दोपहर के समय दर्शन की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रांगण के सेल्लार में भक्तों के लिए कतार की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें तीन दिवसीय क्रेडाई हैदराबाद प्रॉपर्टी शो 6 फरवरी से

पार्किंग के लिए ए.वी. कॉलेज आदि में स्थान दिया गया है। इसलिए वाहनों को संबंधित पार्किंग में ही पार्क करके आना बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि धनुर्मास का पूजन हमेशा की तरह ही सुबह से नित्य आराधना आदि जारी रहेगी। एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि गत वर्ष वैकुंठ एकादशी पर करीब 20 हजार भक्तों ने दर्शन किए थे। इस बार नववर्ष नजदीक होने के चलते करीब 30 से 35 हजार भक्तों के उपस्थित होने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने दर्शन के लिए आने वाले सभी भक्तों से अनुशासन का पालन करते हुए धार्मिक वातावरण बनाए रखने तथा पुलिस का सहयोग करने का आग्रह भी किया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button