हैमस्टेक के छात्र छात्राओं ने की पेरिस और मिलान की यात्रा

हैदराबाद, हैमस्टेक के इंटीरियर डिजाइन छात्रों ने पेरिस और मिलान की यात्रा की और अंतराराष्ट्रीय स्तर पर फैशन के बदलते स्वरूप का अध्ययन किया। फैशन डिज़ाइनिंग के विद्यार्थियों के लिए पेरिस और मिलान जैस शहरों की यात्रा न केवल विचारों को नया आयाम देने वाली होती है, बल्कि इसे परिवर्तनकारी यात्रा भी कहा जा सकता है। यह दोनों शहर दुनिया की सबसे प्रसिद्ध डिजाइन राजधानियों में से हैं। हैमस्टेक के इंटीरियर डिजाइन छात्रों को विशेष अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप के अंतर्गत अग्रणी वैश्विक डिजाइन स्टूडियो के साथ काम करने और उद्योग के प्रदर्शन पर नवीनतम जानकारी हासिल करने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान किया जाता है। यह यात्रा उनके लिए जीवन में कुछ नया सीखने और वैश्विक स्तर के परिवेशको समझने का अवसर प्रदान करती है। इस यात्रा में विद्यार्यों ने कई तरह के अनुभव प्राप्त किये।

विदेशी फैशन ट्रेंड्स से रूबरू हुए हैमस्टेक के छात्र

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस यात्रा के दौरान डिज़ाइनिंग के छात्र छात्राओं ने यूरोप के कई ऐताहिसिक स्थलों की यात्रा की। वास्तुकला, अत्याधुनिक डिजाइन शोकेस और रचनात्मक रूप से प्रेरित करने वाले विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों से मुलाकात छात्रों को रचनात्मक अभिव्यक्ति को परिष्कृत करने के लिए प्रेरणास्रोत रही। भारत की अगली पीढ़ी के इंटीरियर डिजाइनरों के लिए पेरिस और मिलान काफी महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए हैमस्टेक द्वारा यह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम तैयार किया गया और वैश्विक डिजाइन को समझने के लिए अकादमिक शिक्षा से इसे जोड़ा गया, ताकि भारतीय प्रतिभा को विश्व स्तर पर अपना दृष्टिकोण बनाने में सहयोग मिल सके।

यह भी पढ़ें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पद्म पुरस्कार 2025 प्रदान किए

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button