सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच हैमस्टेक कॉलेज ने किया नए छात्रों का स्वागत

हैदराबाद, डिज़ाइन और कला के क्षेत्र में रचनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध हैम्सटेक कॉलेज ऑ़फ क्रिएटिव एजुकेशन ने हैदराबाद के जेआरसी कन्वेंशन सेंटर में वार्षिक फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन कर नये विद्यार्थियों का स्वागत किया। समारोह में संगीत, नृत्य और मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के छात्रों द्वारा रचनात्मकता, समन्वय और ऊर्जा का प्रदर्शन करते हुए नृत्य प्रस्तुतियों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई। आकर्षक गतिविधियाँ, चर्चा सत्र और मिस्टर एंड मिस हैम्सटेक प्रतियोगिता ने उत्साह में वृद्धि की। आयोजन ने छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व और प्रतिभा प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करने के साथ नए छात्रों को जुड़ने, सहयोग करने और हैम्सटेक समुदाय का हिस्सा बनने के अवसर प्रदान किए।

यह भी पढ़ें… मुख्य सचिव ने किया ‘ज्वेल्स ऑफ आस़फ जाहिस – द ग्लोरी ऑफ वरंगल’ का विमोचन

हैमस्टेक की सीईओ अजीता रेड्डी ने कहा कि फ्रेशर डे हैमस्टेक के हर छात्र की रचनात्मक यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। इसके माध्यम से एक ऐसा मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाता है, जहाँ युवा प्रतिभाएँ खुद को अभिव्यक्त कर सकती हैं। वह अपनी क्षमता की खोज कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं। हैमस्टेक सीबीओ सपना ने कहा कि फ्रेशर पार्टी नई शुरुआत के साथ छात्रों के लिए जुड़ने, सहयोग करने और स्थायी दोस्त बनाने का शानदार अवसर है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button