विश्व-मानचित्र के परिप्रेक्ष्य में हिंदी : वैश्विक प्रसार, भाषिक भूगोल और प्रथम स्थान का विश्लेषण

विश्व में हिन्दी का प्रसार

दक्षिण एशिया : भारत : हिन्दी (राजभाषा), उर्दू (संविधानिक भाषा, साहित्यिक परंपरा)।
पाकिस्तान : उर्दू (राष्ट्रीय भाषा), हिन्दी समझी जाती है।
नेपाल : हिन्दी व्यापक रूप से बोली/समझी जाती है।
भूटान : हिन्दी संपर्क/बाज़ार भाषा।
बांग्लादेश : उर्दू भाषी समुदाय (बिहारी मुसलमान)।
श्रीलंका : हिन्दी-उर्दू सीमित, सांस्कृतिक प्रभाव।

मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया)। संयुक्त अरब अमीरात। हिन्दी-उर्दू दोनों व्यापक।
सऊदी अरब। हिन्दी-उर्दू प्रवासी भाषा।
कतर। हिन्दी-उर्दू प्रचलित।
कुवैत। हिन्दी-उर्दू सामान्य।
बहरीन। हिन्दी-उर्दू समुदाय।
ओमान। हिन्दी-उर्दू बोली जाती है।

अफ्रीका। दक्षिण अफ्रीका। हिन्दी-उर्दू (भारतीय मूल समुदाय।
केन्या।हिन्दी-उर्दू व्यापारिक/सांस्कृतिक भाषा।
तंजानिया। हिन्दी-उर्दू प्रवासी समुदाय।
मॉरीशस। हिन्दी (संवैधानिक संरक्षण), उर्दू भी।
सेशेल्स। हिन्दी सांस्कृतिक प्रभाव।

यूरोप। यूनाइटेड किंगडम। हिन्दू-उर्दू दोनों व्यापक।
जर्मनी। हिन्दी-उर्दू प्रवासी भाषा।
फ्रांस। हिन्दी-उर्दू सीमित।
नीदरलैंड। हिन्दी-उर्दू समुदाय।
नॉर्वे। उर्दू प्रमुख (पाकिस्तानी प्रवासी)

उत्तर अमेरिका। संयुक्त राज्य अमेरिका। हिन्दी-उर्दू दोनों सािढय।
कनाडा। हिन्दी-उर्दू व्यापक।

ओशिनिया। फि़जी। फि़जी हिन्दी (अवधी-भोजपुरी मिश्र)।
ऑस्ट्रेलिया। हिन्दू-उर्दू प्रवासी भाषा।
न्यूज़ीलैंड। हिन्दी-उर्दू सीमित।

दक्षिण-पूर्व/पूर्व एशिया। मलेशिया। हिन्दी-उर्दू सांस्कृतिक प्रभाव।
सिंगापुर। हिन्दी-उर्दू सीमित।
जापान। हिन्दी-उर्दू (प्रवासी व शिक्षण केंद्र)।

किसी भाषा की वैश्विक स्थिति को केवल बोलने वालों की संख्या से नहीं, बल्कि उसके भौगोलिक विस्तार, बहु-महाद्वीपीय उपस्थिति और पारस्परिक बोधगम्यता के संदर्भ में समझा जाना चाहिए। विश्व-मानचित्र पर यदि हिंदी (हिंदुस्तानी/उर्दू शैली सहित) को देखा जाए, तो यह भाषा केवल दक्षिण एशिया तक सीमित नहीं, बल्कि एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका और ओशिनिया (ऑस्ट्रेलिया) – पाँचों महाद्वीपों में फैली हुई दिखाई देती है। हिंदी/उर्दू/हिंदुस्तानी मौखिक स्तर पर अत्यधिक बोधगम्य है। इस कारण इसके भाषिक क्षेत्र को मानचित्र पर अलग-अलग नहीं, बल्कि एक संयुक्त भाषिक पट्टी (लिंग्विस्टिक बेल्ट) के रूप में देखना अधिक यथार्थपरक है। विश्व-मानचित्र के दक्षिण एशियाई भाग में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश का क्षेत्र इसका मूल और सघन क्षेत्र है।

हिंदी की बोधगम्यता की दृष्टि से, भारत को तीन भाषिक क्षेत्रों – क, ख और ग – में विभाजित कर हिंदी-ज्ञान की गणना की जाती है। डॉ.जयंती प्रसाद नौटियाल के शोध (2015 की रिपोर्ट) के अनुसार यह गणना इस प्रकार है-

  • क-क्षेत्र (11 हिंदीभाषी राज्य): लगभग 65.5 करोड़ हिंदी-मातृभाषा-भाषी,
  • ख-क्षेत्र (हिंदी से निकट भाषाएँ): लगभग 20.24 करोड़ हिंदी-ज्ञाता,
  • ग-क्षेत्र (हिंदीतर राज्य): लगभग 29.78 करोड़ हिंदी-ज्ञाता।

इस प्रकार केवल भारत में ही हिंदी जानने वालों की संख्या लगभग 116 करोड़ सिद्ध होती है। यह संख्या विश्व-मानचित्र के एक ही भौगोलिक खंड में हिंदी भाषा की असाधारण सघनता को दर्शाती है। विचारणीय है कि पाकिस्तान को यदि उर्दू का क्षेत्र माना जाए, तो भाषिक यथार्थ यह है कि प्रत्येक उर्दू भाषी व्यवहारत हिंदी भी समझता है। एथ्नोलॉग के आँकड़ों के अनुसार विश्व में उर्दू जानने वालों की संख्या लगभग 17 करोड़ है।

डॉ.नौटियाल के शोध में इन्हें हिंदी-ज्ञान में सम्मिलित करना भाषावैज्ञानिक दृष्टि से उचित माना गया है, क्योंकि अन्य भाषाओं के मामले में द्वितीय-भाषा वक्ताओं को इसी प्रकार जोड़ा जाता है। मानचित्रीय दृष्टि से यह दक्षिण एशिया में हिंदी/उर्दू/हिंदुस्तानी के एक संयुक्त भाषिक विस्तार को पुष्ट करता है।

विश्व-मानचित्र में मध्य पूर्व – विशेषत संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान – हिंदी/उर्दू/हिंदुस्तानी के प्रवासी भाषिक क्षेत्र (डायस्पोरा ज़ोन) के रूप में उभरता है। यहाँ हिंदी/उर्दू/हिंदुस्तानी न तो राजभाषा है और न ही शैक्षणिक माध्यम, किंतु दैनिक जीवन, श्रम, बाज़ार और सामाजिक संवाद में यह संपर्क भाषा बन चुकी है। यह क्षेत्र हिंदी के उस विस्तार को दर्शाता है, जो आजीविका-आधारित प्रवास से उत्पन्न हुआ है।

अफ्रीकी महाद्वीप के पूर्वी और दक्षिणी भाग – दक्षिण अफ्रीका, केन्या, तंज़ानिया, मॉरीशस और सेशेल्स – हिंदी के ऐतिहासिक प्रवासी क्षेत्र हैं। विशेष रूप से मॉरीशस में हिंदी को संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है। यह क्षेत्र यह स्पष्ट करता है कि हिंदी केवल आधुनिक प्रवास की भाषा नहीं, बल्कि औपनिवेशिक काल से चला आ रहा एक भाषिक प्रवाह है।

यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा – आज ये क्षेत्र हिंदी के सांस्कृतिक और डिजिटल विस्तार के द्योतक बन गए हैं। यहाँ हिंदी साहित्य, कविता, फिल्म, मीडिया और ऑनलाइन प्लेट़फॉर्म के माध्यम से जीवित और सािढय है। अत यह कहना अधिक सटीक होगा कि यह क्षेत्र भाषा की संस्थागत उपस्थिति से अधिक सांस्कृतिक उपस्थिति को रेखांकित करता है।

यह भी पढ़ें… भारत की रेबीज वैक्सीन का विदेशों में क्यों हो रहा है विरोध?

अगर फिजी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और जापान की बात करें, तो पता चलता है कि ये वे क्षेत्र हैं जहाँ हिंदी की उपस्थिति संख्यात्मक रूप से सीमित, किंतु स्थायी है। फिजी हिंदी इसका विशिष्ट उदाहरण है, जो हिंदी के एक स्थानीय रूप की तरह विकसित हुई है। डॉ.नौटियाल के शोध के अनुसार, यदि-

  • भारत में हिंदी-ज्ञाता (116 करोड़)
  • उर्दू-ज्ञाता (17 करोड़),
  • भारत के बाहर हिन्दी-ज्ञाता (एथ्नोलॉग के अनुसार 42 लाख)
  • तथा हिंदी बोलने वाले आप्रवासी (1.6 करोड़) को जोड़ा जाए, तो विश्व में हिंदी जानने वालों की संख्या 135 करोड़ से अधिक सिद्ध होती है।

इस आधार पर तुलनात्मक रैंकिंग इस प्रकार बनती है:

  1. हिंदी -।135 करोड़
  2. अंग्रेज़ी – ।126.8 करोड़
  3. मंदारिन – ।116.8 करोड़।

इन आँकड़ों से स्वतःसिद्ध है कि हिंदी तथ्यतः विश्व में प्रथम स्थान पर है।
निष्कर्षत: विश्व-मानचित्र पर हिंदी एक ऐसे भाषिक क्षेत्र के रूप में उभरती है, जो

-ऋषभदेव शर्मा
  • सघन (दक्षिण एशिया में)
  • विस्तृत (डायस्पोरा क्षेत्रों में)
  • और बहु-महाद्वीपीय (वैश्विक उपस्थिति में)
  • तीनों गुणों से युक्त है।

स्मरण रहे कि हिंदी का प्रश्न केवल भाषा-गणना का नहीं, बल्कि भाषिक न्याय और मानदंडों की समानता का प्रश्न है; और हिंदी/उर्दू/हिंदुस्तानी केवल भाषा नहीं, बल्कि विश्व-मानचित्र पर खिंची हुई जीवित सांस्कृतिक रेखा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button