श्री ब्यावर वेल्फेयर असोसिएशन का होली स्नेह मिलन सम्पन्न

हैदराबाद, श्री ब्यावर वेल्फेयर असोसिएशन, हैदराबाद-सिकन्दराबाद के तत्वावधान में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम नवजीवन बालिका विद्यालय, रामकोट आयोजित किया गया। आज यहाँ अनिल पीपाड़ा एवं संयोजक अनिल तातेड़ द्धारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्ताशय की जानकारी दी गयी। संयोजक अनिल तातेड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम में ब्यावर की मशहूर गेर, होली के गीत, ढोल की थाप पर नृत्य व अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। असोसिएशन द्वारा ठंडाई, हाई टी व भोज की व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम संयोजक रिखब मेहता, अरविंद खिंवसरा, अनिल तातेड़, सुनील कावड़िया, मुन्नालाल आलीजार, श्री ब्यावर यूथ क्लब व श्री ब्यावर महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा।

राजस्थान के कलाकरों द्वारा राजस्थानी नृत्य व राजस्थान के होली के गीतों पर प्रस्तुति दी गयी। गेर नृत्य में प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम विजेता तेजस नहर, द्वितीय विजेता विनीता लोढ़ा और तृतीय विजेता में साक्षी नाहर को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बेस्ट मारवाड़ी थीम की ड्रेसिंग में लीलाबाई नहर को प्रथम पुरस्कार, पूजा नहर को द्वितीय पुरस्कार एवं भागीरथ को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

यह भी पढ़ें… स्तन कैंसर जागरूकता को लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

कार्यक्रम में सहयोगियों और अतिथियों का सम्मान

संघ के सदस्य देवराज कोठारी ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु अध्यक्ष अनिल पीपाड़ा और उनकी टीम की सराहना की। कार्यक्रम के प्रधान संयोजक रिखबा मेहता, अरविंद खिंवसरा, अनिल तातेड़, मुन्नालाल आलीजार, अनिल कावड़िया का खंडवा और माला द्वारा स्वागत किया गया। महामंत्री नवल बफना ने आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के लाभार्थी परिवारों का भी स्वागत किया गया। इसमें स्टेज के प्रायोजक भंवरलाल मुन्नालाल अक्षय अलिजार परिवार, पुरस्कार प्रायोजक भंवरलाल प्रदीप, पारस डोसी परिवार एवं ढोल प्रायोजक प्रकाशचंद मुकेश नितेश बोहरा परिवार का असोसिएशन के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। चेयरमैन लाभचंद रांका, अध्यक्ष अनिल पीपाड़ा एवं महामंत्री नवल बाफना ने सभी सदस्यों का धन्यावद व आभार प्रगट किया।

अवसर पर रमेशचंद्र लोढ़ा, महेन्द्र लुंकड़, सज्जन कोठारी, सुरेंदर भंडारी, गुमान नाहर, सुरेश मेहता, राकेश सांखला, अनिल पीपाड़ा, रिखबचंद मेहता, नवल बाफना, अनिल तातेड़, जितेन्द्र जामड़, सुशील जामड़, इन्दरचंद रांका, नेमीचंद रांका, अशोक बाबेल, अशोक सुराणा, देवराज कोठारी, नेमीचंद रांका, गौतम कोठारी, मुकेश चोरड़िया, मुन्नालाल अलीजार, पारस डोसी, भागीरथ चावड़ा, दीपक मोदी, सुशील पीपाड़ा, पंकज मेहता, सुनील पीपाड़ा, राजकुमार कोठरी, कैलाश पीपाड़ा, सुनील कावड़िया, दीपक सांकला, उमेश नाहर, प्रकाश बोहरा, मुकेश बोहरा, नीतीश बोहरा, पंकज सेठिया, अरविंद तातेड़, उमेश नाहर, मनीष नाहर, नीरज लोढ़ा, श्री ब्यावर यूथ क्लब, श्री ब्यावर महिला मंडल के पदाधिकारी, सदस्य व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button