हैदराबाद : तूफानी बारिश में उखड़ गये 53 पेड़

Ad

हैदराबाद, नगर में शाम से कुछ देर पहले ही अचानक मौसम तेज़ और झुलसा देने वाली धूप से तूफानी हवाओं में बदल गया और कुछ इलाकों में धुआँधार बारिश भी हुई। इस दौरान पचास से अधिक स्थानों पर पेड़ों के उखड़ने और कुछ स्थानों पर जल जमाव की शिकायतें भी मिलीं।

हैद्रा सूत्रों के अनुसार, शहर के कुतुबुल्लापुर, कुकटपल्ली, बाचूपल्ली, अलवाल और सुचित्रा इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण 53 स्थानों पर पेड़ गिर गए। शहर के उत्तरी हिस्से में लगभग 4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे 8 स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। इन समस्याओं की सूचना मिलने के बाद संबंधित टीमों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए हालात को सामान्य किया।

Ad

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में भीषण आंधी-तूफान का अलर्ट, ओलावृष्टि की संभावना

शहरभर में चली तेज हवाओं के चलते कई इलाकों से पेड़ गिरने की शिकायतें कंट्रोल रूम को प्राप्त हुईं। हैद्रा की डीआरएफ टीमों ने देर शाम तक अभियान चलाकर सभी प्रभावित स्थानों पर गिरे पेड़ों को हटाकर रास्ते साफ किए। अधिकारियों के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे तक सभी शिकायतों का निपटारा कर यातायात बहाल कर दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button