हैदराबाद : 6 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार ने वर्ष 1995 और 1996 बैच के 6 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी रैंक पर पदोन्नत किया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 6 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया गया।
पुलिस महानिदेशक रैंक की पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में वर्ष 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी वीरी शेट्टी वेंकट श्रीनिवास राव, स्वाति लाकरा (1995), महेश मुरलीधर भागवत (1995), चारू सिन्हा (1996), डॉ. अनिल कुमार (1996) और वी.सी. सज्जनार (1996) शामिल है। पदोन्नति के संबंध में राज्य सरकार के मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव ने आदेश जारी किए।
यह भी पढ़ें… निवेश से संबंधित भूमि अधिग्रहण तेज़ करने के निर्देश दिए रेवंत ने
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





