हैदराबाद : संत सेवारामजी महाराज की मौजूदगी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
हैदराबाद, सिखवाल युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा श्री रामदरबार पंचायती वाड़ा में संत सेवारामजी महाराज के सान्निध्य में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। अवसर पर ऋषि श्रृंग पूजा के पश्चात वर्ष 2026 के मल्टीकलर कैलेण्डर का लोकार्पण महाराजजी द्वारा किया गया।
शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, दाँत, आँख, ईसीजी जाँच आदि की सेवा प्रदान की गयी। इसके अलावा हर्बल मेडिसिन, एक्यूप्रेशर ट्रीटमेंट, आर्थी-पेडीकन सम्बंधित उपकरण उपलब्ध थे। सभी प्रकार की बीमारियों की जाँच कर जरूरत के हिसाब से दवाई उपलब्ध कराई गई। शिविर का 400 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में उत्तराखंड कौतिक महा मेला : भजन, नृत्य और संस्कृति का उत्सव
अतिथियों व कार्यकर्ताओं का प्रकोष्ठ द्वारा आभार व्यक्त
कार्यक्रम में लाभार्थी मुरलीधर कार्तिक व्यास, लालचंद उपाध्याय, अमृत कुमार जैन, कैलाश नारायण भांगड़िया, सुभाष अग्रवाल, महेश अग्रवाल, हरजीत सिंह, मनोज जैन, गज्जुभाई कोलरिया, अनिल जायलवाल, सुरेश गांधी, हरिकिशन ओझा, महेंद्र व्यास निम्बेड़ा, भगवान व्यास, सतवीर उपाध्याय, नरेश कोलरिया, रूपचंद व्यास, मिश्रीलाल पांडिया, अध्यक्ष विजय कुमार उपाध्याय, सचिव तुलसीराम व्यास, कोषाध्यक्ष किशोर उपाध्याय, समाजसेवी सतीश शर्मा, रंगलाल ओझा, रामजीवन नागला, हंसराज व्यास, चन्द्रभान व्यास, नंदकिशोर उपाध्याय, सत्यनारायण व्यास, भाऊ साहेब, हरिनारायण तिवारी बलुंदा वाले, के. श्रीनिवास व अन्य उपस्थित थे।
शिविर से जुड़े सेवा भावियों का प्रकोष्ठ द्वारा शॉल व माला से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के रामदेव नागला, रामेश्वर उपाध्याय, नटवरलाल व्यास, नरेश पाण्डिया, मुरलीधर तिवाड़ी, सन्दीप जायसवाल, भागीरथ पाण्डिया, मनोहर नागला, जगदीश शर्मा कोलरिया, पवन पुरोहित, दिनेश पाण्डिया दीपावत, गोपाल कृष्ण तिवाड़ी, अमर जायलवाल, रामेश्वर जोशी, पकंज पाण्डिया, सत्यनारायण उपाध्याय चौधरी, राजकुमार नागला, अजय ओझा, विष्णु पाण्डिया, मुल्ताई कमलनारायण उपाध्याय, पृथ्वीराज टाक, घनश्याम जोशी बिलड़ा, किरण व्यास, प्रेमलता व्यास, शीला पाण्डिया, संगीता पाण्डिया, ऊषा खरतावत, अनसूया ओझा, सिद्धि शमी, अर्चना ओझा, गायत्री तिवारी, जमुना उपाध्याय, संतोष व्यास, आशा नागला तिवारी, ज्योति कोलरिया ने सहयोग प्रदान किया। प्रकोष्ठ द्वारा अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



