हैदराबाद : डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड मामले में आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, हैदराबाद की साइबर अपराध पुलिस ने 1.07 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के मामले में आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ लक्की नारंग उर्फ लक्की (42) को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में साइबर अपराध पुलिस उपायुक्त अरविंद कुमार ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर एसीपी आर.जी. शिवा मारुति के नेतृत्व में इंस्पेक्टर के. प्रसाद राव ने तकनीकी रूप से छानबीन कर आरोपी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हैदराबाद निवासी 62 वर्षीय पीड़ित शिकायतकर्ता ने साइबर अपराध पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसे अज्ञात व्यक्ति से फोन कॉल प्राप्त हुई।

वह अपने आपको मुंबई क्राइम ब्रांच का पुलिस अधिकारी बता रहा था। उसने शिकायतकर्ता को धमकाते हुए कहा कि उसका आधार कार्ड अवैध क्रियाकलापों के लिए उपयोग किया गया। इस प्रकार शिकायतकर्ता को डरा-धमकाकर उसे डिजिटल अरेस्ट का हवाला दिया गया।

यह भी पढ़ें… सिगाची फैक्ट्री के आरोपियों की जमानत मंजूर

बैंक खातों के जरिए गिरोह बनाकर साइबर अपराध

इसके बाद विभिन्न किश्तों में शिकायतकर्ता से 1.07 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी गुरदीप सिंह मणि एक्सचेंज और ट्रैवेल्स का व्यापार करता था। उसने अपने साथियों प्रशांत कुमार, दीपक कुमार व अन्य चार लोगों के साथ मिलकर गिरोह बना लिया और साइबर ठगी करने लगा। उसने दिल्ली, जयपुर व अन्य शहरों से कमीशन के आधार पर साइबर ठगी के लिए बैंक खाते प्राप्त किए और वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाकर डिजिटल अरेस्ट का हवाला देकर उनसे ठगी कर रहा था।

छानबीन के दौरान पता चला कि गुरदीप साइबर ठगी करने वाले अपने दोस्तों को पनाह भी दे रहा था। इस मामले में बैंक खाते उपलब्ध करवाने वाले दीपक गहलोत, प्रशांत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गुरदीप के पास से एक सेलफोन जब्त किया गया। उसे ट्रांजिट वारंट पर हैदराबाद लाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button