हैदराबाद : रिश्वत के आरोप में सहायक इंजीनियर अरेस्ट
हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने करीमनगर जिले के हुजूराबाद नगर पालिका में कार्यरत एक असिस्टेंट इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि हुजूराबाद नगर पालिका के असिस्टेंट इंजीनियर नुसुम सुधाकर रेड्डी को करीमनगर यूनिट ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद: फर्जी नोट रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
बताया गया है कि आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता द्वारा किए गए स्टॉर्म वाटर ड्रेन (नाले) के निर्माण कार्य से संबंधित मेजरमेंट बुक दर्ज करने और अंतिम बिल पास करने के लिए रिश्वत मांगी थी। आरोपी को आगे की कारवाई के तहत संबंधित एसीबी कोर्ट में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



