जेसीआई डेक्कन फैमिली की नाइट ऑफ फॉर्च्यून आयोजित
हैदराबाद, जेसीआई डेक्कन फैमिली की नाइट ऑफ फॉर्च्यून भव्य रूप से होटल प्लैटिनम, हिमायतनगर में आयोजित की गई।








कार्यक्रम में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर एचजीएफ प्रनिता बोग्गरापु, वरुण बोग्गरापु, विदुला टाक, मनीष टाक, योगेश अग्रवाल एवं खुशी अग्रवाल ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन वाइस प्रेसिडेंट मैनेजमेंट सुकेश झँवर ने किया।
यह भी पढ़ें… श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वर्षीतप अनुमोदना समारोह
अवसर पर सभी उपाध्यक्ष, निदेशक, समन्वयक और पूरी एलजीबी टीम के उत्कृष्ट सहयोग व टीमवर्क ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निवर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



