हैदराबाद : वरिष्ठ पत्रकार एवं फोटो जर्नलिस्ट एम. विद्यासागर का निधन

हैदराबाद, वरिष्ठ फोटोग्राफर व फोटो जर्नलिस्ट एम. विद्यासागर का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। सुरारम निवासी 63 वर्षीय विद्यासागर कल रात विजयवाड़ा से लौटे थे। आज सुबह 5.30 बजे उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें मल्लारेड्डी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वह अपने पीछे पत्नी, दो लड़कियाँ और एक लड़का छोड़ गए।

गौरतलब है कि विद्यासागर ने कई समाचार-पत्रों में सेवाएँ दीं। वर्तमान समय में वह तेलंगाना टुडे में कार्यरत थे। इसके पूर्व उन्होंने ऊषोदयम, इंडियन एक्सप्रेस, एपी टाइम्स, हिन्दी मिलाप में कार्य किया। वह नमस्ते तेलंगाना समाचार-पत्र से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन पर तेलंगाना राज्य फोटो जर्नलिस्ट संघ के अध्यक्ष एम. गंगाधर, महासचिव के.एन. हरि ने शोक जताते हुए पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने दिवंगत के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें धैर्य बंधाया। इसके अलावा संघ के प्रतिनिधि के. अनिल कुमार, नक्का श्रीनिवासुलू, रजनीकांत, श्रीनिवास, नोवा नीलम, गांधी, जान और सुधीर ने गहरा शोक जताया।

यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री के काफिले में बाधा, जुबली हिल्स पब के खिलाफ मामला

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button