हैदराबाद: सीडीटीआई को मिला बीआईएस लाइसेंस

हैदराबाद, भारतीय मानक ब्यूरो ने हैदराबाद स्थित सीडीटीआई को आईएस आईएसओ 21001:2018 शैक्षणिक संगठनों के प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत लाइसेंस प्रदान किया। यह लाइसेंस 5 दिसंबर, 2025 से तीन वर्षों की अवधि के लिए वैध रहेगा।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीडीटीआई द्वारा श्रीलंकाई पुलिस, भारतीय अर्धसैनिक बलों तथा तेलंगाना पुलिस के अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बीआईएस ने औपचारिक रूप से आईएस आईएसओ 21001:2018 के अंतर्गत लाइसेंस का प्रमाण-पत्र सौंपा।

अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (दक्षिणी क्षेत्र) के उप महानिदेशक संदीप कुमार कनोजिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने हैदराबाद स्थित सीडीटीआई के निदेशक सलमान ताज पाटिल को ईओएमएस प्रमाण-पत्र प्रदान किया। संदीप कुमार कनोजिया ने बीआईएस से ईओएमएस प्रमाणन प्राप्त करने पर सीडीटीआई को बधाई दी। उन्होंने भारतीय और श्रीलंकाई पुलिस अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान करने विशेष रूप से आपराधिक मामलों को प्रभावी और दक्षतापूर्वक संभालने की उनकी क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए सीडीटीआई के प्रयासों की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें… सी.वी. आनंद ने लांच किया प्रॉसिक्यूशन डायरेक्टरेट में ई ऑफिस एप्लीकेशन

कार्यक्रम में बीआईएस (दक्षिणी क्षेत्र) के प्रबंधन प्रणाली समन्वय अधिकारी जी. वेंकट नारायणन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। हैदराबाद स्थित सीडीटीआई में ईओएमएस की स्थापना और उसके सफल क्रियान्वयन के समन्वय में उप पुलिस अधीक्षक के.के.वी. रेड्डी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन उप पुलिस अधीक्षक अवलन चारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button