हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन : इम्पीरियल सम्मानजक स्कोर पर

हैदराबद, सलामी बल्लेबाज एस.के. रेहान रोशन की शानदार नाबाद शतकीय पारी के चलते इम्पीरियल सीसी ने तेलंगाना के विरुद्ध 354 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। यहाँ नगर के विभिन्न मैदानों पर हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) द्वारा आयोजित बी डिवीजन दो दिवसीय लीग चैम्पियनशिप के प्रथम क्वार्टरफाइनल मैच के प्रथम दिन इम्पीरियल सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 ओवरों में 9 विकेट खोकर 354 रन बनाए, जिसमें एस.के. रेहान रोशन ने 232 गेंदों में 19 चौकों तथा चार छक्कों की मदद से नाबाद 156 रनों का सैकड़ा जड़ा।

एक अन्य मैच में स्पोर्टिव की टीम खालसा के विरुद्ध 89.3 ओवरों में 335 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसमें वी. मूर्ति ने 117 रनों का शतक जड़ा। एचसीए अंडर-19 पुरुष अंतर ज़िला एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले जा रहे मैचों में वरंगल ने आदिलाबाद को, करीमनगर ने निजामाबाद को, खम्मम ने मेदक को, महबूबनगर ने नलगोंडा को हराया। (सी. सुधाकर)

यह भी पढ़ें… पाक विवाद पर आईसीसी को राजीव शुक्ला का धन्यवाद

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button