हैदराबाद में 18 घंटे पानी बंद : 8–9 जनवरी को कई इलाकों में पेयजल संकट
हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय पेयजलापूर्ति एवं मलजल निकास बोर्ड द्वारा सिंगूर प्रोजेक्ट में पेद्दापुर से सिंगापुर तक 1600 एमएम परिधि वाली फेज़-3 मेन पाइपलाइन में बड़े लीकेज को रोकने के लिए गुरुवार, 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से 9 जनवरी को सुबह 4 बजे तक पेयजलापूर्ति नहीं होगी।
यहाँ जलबोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जलबोर्ड द्वारा पाइप लाइन में लीकेज की मरम्मत करने के साथ ही टीएस ट्रांसको की देखरेख में पेद्दापुर फीडर से जुड़े 132 केवी कंडी सब स्टेशन पर एमआरटी टेस्टिंग, हॉट लाइन रिमार्क्स और जनरल मेंटेनेंस का काम भी किया जाएगा। इसके चलते 8 जनवरी को सुबह 10 से 9 जनवरी को सुबह 4 बजे तक कुल 18 घंटे के लिए पेयजलापूर्ति कई इलाकों में बाधित होगी।
यह भी पढ़ें… जलबोर्ड के ईडी ने किया ओएंडएम डिवीजन-17 का दौरा
जलबोर्ड के ओएएंडएम डिवीज़न 15 में मलेशियन टाउनशिप, माधापुर, कोंडापुर, डोयेंस सेक्शन, माधापुर, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएससी), डिवीजन 9 के अंतर्गत भारत नगर, मूसापेट सेक्शन, गायत्री नगर सेक्शन, बालानगर सेक्शन, केपीएचबी आंशिक रूप से, बालाजी नगर सेक्शन आंशिक रूप से, डिवीजन 6 के अंतर्गत फतेहनगर, डिवीजन 17 के अंतर्गत गोपाल नगर, हाफीजपेट सेक्शन, मयूरी नगर और मियाँपुर सेक्शन, डिवीजन 22 के अंतर्गत प्रगति नगर सेक्शन, मायटास एवं डिवीजन 2 के अंतर्गत बीएचईएल एमआईजी 1 व 2, रेल विहार, हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी, चंदानगर शामिल हैं। बोर्ड ने उक्त क्षेत्र के निवासियों से पानी का सीमित रूप में उपयोग करने का आग्रह किया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



