हैदराबाद : पुरानी रंजिश में दोस्त ने युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, साइबराबाद की आईडीए बोलारम पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते अपने ही दोस्त की नृशंस हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि गत 4 फरवरी को स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने खाजीपल्ली ग्राम सीमा के जीएमआर कॉलोनी के निकट सुनसान इलाके से हत्या के शिकार एक युवक का शव बरामद किया था। हत्या के शिकार युवक की पहचान मूलत नेपाल निवासी दीपन थापा (26) के रूप में की गयी।

आईडीए बोलारम पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र रेड्डी ने बताया कि दीपन की हत्या के मामले में गोल्लागुडेम निवासी वरकंटी दिलीप (26) को गिरफ्तार किया गया। उन्होने कहा कि अमीनपुर के डीआई सत्यनारायण और पठनचेरू के डीआई राजू ने इस मामले की तकनीकी रूप से छानबीन कर आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए।

यह भी पढ़ें… सीबीआई का साइस्ट्राइक ऑपरेशन : साइबर वित्तीय अपराध नेटवर्क भंडाफोड़

आरोपी दिलीप ने दीपन को पुराने मतभेद के चलते हटाने की ठानी

ठोस सबूतों के आधार पर दिलीप को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक दीपन और दिलीप पहले दोस्त थे और दोनों साथ में बैठकर शराब पीते थे। कुछ मामलों को लेकर दोनों के बीच मतभेद हो गये थे। इस कारण दिलीप ने दीपन को रास्ते से हटाने की ठान रखी थी। इसके लिए वह अवसर का इंतजार कर रहा था। अवसर देखकर उसने गत 3 फरवरी को दीपन को बातचीत के लिए बुलाया और उसे अपनी स्कूटी पर बिठा कर अपने साथ खाजीपल्ली के निकट जीएमआर कॉलोनी ले गया।

कॉलोनी के एक सूनसान इलाके में बैठ कर दिलीप ने जानबूझ कर दीपन को खूब शराब पिलाई। दीपन के नशे में आने के बाद दिलीप ने पहले उसे मारपीट कर नीचे गिरा दिया और इसके बाद उसके सिर पर भारी पत्थर पटक दिया। सिर फट जाने से दीपन की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद उसने सबूत मिटाने के लिए दीपन का सेल फोन ले लिया और फरार होते समय उसने दीपन का सेल फोन रास्ते में फेंक दिया। पूछताछ के दौरान दिलीप ने दीपन की हत्या करने का अपराध स्वीकार लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसने अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button